आगामी होली पर्व-2026 एवं रमजान माह के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई समीक्षा बैठक
पुलिस लाइन सभागार बहराइच में आगामी होली पर्व-2026 (होलिका दहन एवं रंगोत्सव) तथा रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा अमित पाठक की अध्यक्षता में जिलाधिकारी बहराइच व पुलिस अधीक्षक बहराइच की उपस्थिति में की गई,बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद बहराइच व थानों के प्रभारी उपस्थित रहे,जुलूस मार्ग का बिंदुवार परीक्षण कर संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों की समीक्षा की गई तथा विगत वर्षों के अनुभवों के आधार पर इस वर्ष प्रभावी पुलिस प्रबंध, मोबाइल टीमें एवं सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए,
बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए—
• होलिका दहन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती।
• संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं नियमित गश्त।
• शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही।
• जनपद में अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए प्रत्येक सूचना पर तत्काल संज्ञान।
• सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रखते हुए अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं का त्वरित खंडन एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही।
• नियंत्रण कक्ष को पूर्णतः सक्रिय रखते हुए त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुदृढ़ करना।
• पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण कर शांति समिति की बैठकों का आयोजन।
• बिना अनुमति नई परंपराओं अथवा निर्धारित मार्ग में परिवर्तन की अनुमति न देना।
• किसी आपत्तिजनक/ विवादित गानों को बजाने पर रोक लगाना।
• बिना अनुमति नई परंपराओं अथवा निर्धारित मार्ग में परिवर्तन की अनुमति न देना।
• सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा के माध्यम से शोभा यात्रा/ जुलूस आदि का निगरानी रखना।
• ड्यूटी के दौरान समस्त अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण अनुशासन एवं सतर्कता बनाए रखें।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि होली पर्व एवं रमजान माह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, अफवाहों के प्रसार को रोकने में सहयोग करें तथा आमजन को प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित करें,