logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

करडण्डा गांव के अंशु (सोनी) मेहता ने सीए परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का नाम किया रोशन


करडण्डा गांव के अंशु (सोनी) मेहता ने सीए परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का नाम किया रोशन
मोहम्मदगंज ।पलामू ।झारखंड
प्रखंड अंतर्गत करडण्डा गांव निवासी अंशु (सोनी) मेहता ने देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंशु मेहता, श्री अवधेश मेहता के पुत्र तथा स्वर्गीय गोविन्द मेहता के भतीजे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जिला कोरबा, प्रखंड दिपिका (छत्तीसगढ़) से प्राप्त की तथा उच्च शिक्षा रायपुर (छत्तीसगढ़) से पूरी की। कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने सीए जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की।
अंशु की इस उपलब्धि से करडण्डा गांव सहित पूरे मोहम्मदगंज प्रखंड में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

5
316 views

Comment