logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरेनस चैंपियन*


* *मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में किया गया जो कि Eastern जॉनल लेवल का टूर्नामेंट था। इस टूर्नामेंट में लगभग 50 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया जिसके आधार पर चार टीम बनाई गई टीम A वेटरन वॉरियर्स , टीम B कदमा विक्टर , टीम C टाटानगर लीजेंड और टीम D तूरामडीह स्टार ।*

*सभी टीमों ने आपस में तीन-तीन लीग मैच खेले ग्रुप में टॉप रहे टाटानगर लीजेंड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप के सभी मैचों में जीत दर्ज की कदमा विक्टर ने तीन मैचों कि श्रंखला में में दो मैचों में जीत दर्ज की, वेटरन वॉरियर्स ने एक मैच में ही जीत हासिल कर पाई और तूरामडीह स्टार ने अंक तालिका में अपना खाता भी नहीं खोल पाए।*

*टाटानगर लीजेंड को प्रथम पुरस्कार एवं कदमा विक्टर को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया,*

*टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड श्रीनिवासन जी को दिया गया। टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन रहे जी एस आर मूर्ति, टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर रहे अविनाश कुमार (परसुडीह थाना प्रभारी) , टूर्नामेंट के बेस्ट फील्डर रहे सुमनजीत चौधरी। इन सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया*

*इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन की ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के चियरमैन श्री अविनाश कुमार, अध्यक्ष श्री कौशिक मित्र ,सचिव श्री पुरुषोत्तम साहू, कोर कमेटी के मेंबर घनश्याम चौधरी, देवाशीष चंद्र, आनंद सिंह, नेक्शन कुमार साथ ही मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, डीएसपी श्री भोला प्रसाद एवं परसुडीह थाना प्रभारी श्री अविनाश कुमार उपस्थित हुए*


*मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन*
(MCA)

15
1746 views

Comment