logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संगीत साधना संस्था की प्रथम प्रवेश वर्षगांठ एवम होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ

संगीत साधना संस्था की प्रथम प्रवेश वर्षगांठ एवं होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ


रिपोर्टर -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर

संगीत एवं साहित्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने वाली एक मात्र प्रतिष्ठित शासकीय मान्यता प्राप्त सोसायटी द्वारा होली मिलन एवं वास्तु प्रवेश वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राजेश बजाज समाजसेवी एवं उद्योग पति एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार गढ़वाल जी इंजीनियर एसोसिएशन अध्यक्ष उपस्थित थे,अतिथियों के द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई,संस्था अध्यक्ष विलास गोसावी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया रंग बरसे भीगी चुनरिया,रंग डालो रंग डालो, ज़ख्मी दिलो का बदला चुकाने ,होली खेले रघुबीरा जैसे होली के शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई । एवं केक काटकर विधिवत वर्षगांठ मनाई गई।
इस अवसर पर संस्था की ओर से वरिष्ठ सदस्य दिलीप जोशी, पूनमचंद पांडे, ठाकुर वीरेंद्र सिंह चित्रकार,मधुकर वाघले, रवि पांडे,कैलाश चानदोलकर,प्रमोद मोदी प्रदीप जोशी,नीलेश महाजन सुनीता सिरतूरे ईश्वर महाजन, सुनीता सिरतूरे, संजय मेन, शैलेन्द्र कपूर,दिलीप कटियारे,सुदामा इंगले, जितेंद्र पाल ,गुलाब सोनार,ओमप्रकाश मुंशी,भगवानदास शाह,प्रशांत पांवड़े, प्रिया यादव,जितेंद्र भावसार,श्रीमती प्रेमलता साकले, सनी आदमनें,संध्या केतकर,श्रीमती अर्चना फ़ूँड,एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम संगीत साधना संस्था कार्यालय शिकारपुरा में संपन्न हुआ।
संचलन अध्यक्ष विलास गोसावी ने किया।

65
2024 views

Comment