logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज नमस्कार मैं अमित कुमार असीम अरुण ने कन्नौज में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग खेली होली, दी देशवासियों व क्षेत्रवासियों को शुभकामना

असीम अरुण ने कन्नौज में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग खेली होली, दी देशवासियों व क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

कन्नौज। जनपद कन्नौज में आज होली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री असीम अरुण ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। मंत्री असीम अरुण ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है तथा हमें समाज में मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में होली खेली और मिठाइयां वितरित कीं। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

संवाददाता: अमित कुमार, AIMA मीडिया, कन्नौज

7
5944 views

Comment