logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अभिषेक शर्मा नेठराना के हत्यारों की गिरफ्तारी मांग को लेकर सातवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना रहा जारी

गोगामेड़ी (विनोद खन्ना)सोमवार को संघर्ष समिति का गोगामेडी पुलिस थाना के आगे मासूम अभिषेक शर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना लगातार सातवें दिन जारी रहा,।
डरने पर अभिषेक के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होती रही वह पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया , आज 21 दिन घटना को होने के बावजूद हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, नेठराणा गांव समेत इलाके की जनता में भारी रोष व्याप्त है, संघर्ष समिति द्वारा आईजी बीकानेर रेंज के गोगामेडी पुलिस थाना में व् घटनास्थल पर नहीं आने पर नाराजगी व आक्रोश जाहिर किया गया, कल बीकानेर रेंज के आईजी श्री ओमप्रकाश पुलिस चौकी लखुवाली हेड हनुमानगढ़ आए हुए थे लेकिन हमारे इतने बड़े जघन्य हत्याकांड के लिए उनके पास समय नहीं है, यह सोच राजस्थान पुलिस की व आईजी की सोच को दर्शाता है ,
संघर्ष समिति ने आह्वान किया है कि 5 मार्च को इलाके की जनता भारी संख्या में पुलिस थाना गोगामेड़ी आओ व् मासूम अभिषेक के हत्यारो को गिरफ्तार करवाने में मदद करो, अबकी बार की सी आई से लेकर एस पी तक कोई भी वार्ता नहीं की जाएगी, केवल आईजी से जवाब मांगा जाएगा ,
आज धरने पर अनेक वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों समेत नेठराना,रामगढ़, गोगामेडी, नुआ, परलीका, भरवाना,
देवासर, भादरा, नयांगल रामसरा, पचारवाली, करणपुरा, मुसरी, ढाणी मोहब्बतपुर, सादपुरा, उकलाना मंडी, जमाल उज्जवल बास, छानी बड़ी, रतनपुरा,जोगीवाला, भट्टू कला बरवाली ,सरदारगढ़िया, शिशवाल, गांधी बड़ी समेत अनेक गांवों के 250 से ज्यादा ग्रामीण धरने पर मौजूद रहे, धरना आगे भी धरना लगातार जारी रहेगा।,

11
708 views

Comment