logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*इजराल-ईरान युद्ध का असर, पेट्रोल की होगी किल्लत? वाराणसी में क्या हैं रेट, टेंशन में लोग*

वाराणसीः अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है. इस युद्ध का सीधा असर पेट्रोल डीजल की कीमतों पर पड़ना तय है. हालांकि यूपी के वाराणसी में सोमवार (2 मार्च) पेट्रोल की कीमत 95.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं बात डीजल की करें आज उसकी कीमत 88.50 रुपये प्रति लीटर है.

बताते चलें कि बीते 10 दिनों में डीजल के रेट में फिलहाल कोई बदलाव भी नहीं हुआ है.

विजया स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर सुभाष चन्द्र ने बताया कि वैसे तो तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल-डीजल के रेट तय करती हैं, लेकिन आज कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. आपूर्ति भी फिलहाल पहले जैसी ही है. आगे क्या होगा ये तो सरकार और तेल कंपनियां तय करेंगी.

*पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से दूसरी चीजों पर भी पड़ेगा असर*

पेट्रोल लेने आये ज्योति प्रकाश ने बताया कि यदि युद्ध लंबा चला तो पेट्रोल डीजल पर इसका असर पड़ेगा और निश्चित रूप से पेट्रोल की कीमतें बढ़ेंगी. जिसका खामियाजा आम आदमी को ही भुगतना पड़ेगा. पेट्रोल की कीमतें जैसे ही बढ़ेंगी वैसे दूसरी जरूरत के चींजों पर भी उसका असर पड़ेगा और महंगाई भी बढ़ेगी. वहीं सौरभ ने बताया कि आज भले ही पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं, लेकिन युद्ध जैसे जैसे तेज होगा फिर आपूर्ति बाधित होगी और तब पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ेंगे. सरकार और तेल कंपनियों को इसके लिए तैयार रहना चाहिए, ताकि आम आदमी पर इसका बहुत असर न पड़े.

*भारत 85 फीसदी तेल करता है आयात*

जानकारी के मुताबिक इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमला तेज कर दिया है. इस युद्ध से वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मचा है. क्रूड ऑयल की कीमतें भी बढ़ने लगी है. भारत भी अपने जरूरत का 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है. यह तेल खाड़ी देशों से आयात किये जाते हैं. यह तेल होर्मुज स्ट्रेट से गुजरता है. फिलहाल इस युद्ध के कारण होर्मुज की खाड़ी को बंद कर दिया गया है. एक आकंड़े के अनुसार दुनिया की 20 फीसदी क्रूड सप्लाई यहीं से गुजरती है. यही वजह है कि इससे कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल आने की संभावना है.

1
0 views

Comment