logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव: डॉ. दिलीप आनंद को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी


सारंगढ़–बिलाईगढ़:- जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है, जिसमें डॉ. दिलीप आनंद को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. दिलीप आनंद लंबे समय से कांग्रेस संगठन के सक्रिय और प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते हैं। पार्टी के प्रति उनका समर्पण, निष्ठा और संगठनात्मक कौशल हमेशा सराहनीय रहा है। विचारधारा की गहरी समझ और लगातार सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना है।
नवनियुक्त जिला महामंत्री डॉ. दिलीप आनंद ने पार्टी आलाकमान, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

9
309 views

Comment