पेंशनर समाज उप शाखा मांगरोल का होली मिलन समारोह आयोजित
मांगरोल दिनांक 2 मार्च 2026 को डॉ भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन तहसील रोड मांगरोल में पेंशनर समाज उप शाखा मांगरोल का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राम प्रसाद बेरवा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं अध्यक्षता नाथू लाल सुमन सेवानिवृत प्रधानाध्यापक के द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत माह दिसंबर 25 से मार्च 26 माह में जन्मे पेंशनरों का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मी चंद्र गोचर अध्यक्ष पेंशनर समाज रामेश्वर शास्त्री रमेश चंद्र मऊ महावीर गुप्ता गोवर्धन लाल बेरवा नाथूराम सुमन विजेंद्र सिंह हाडा राम नारायण बेरवा आदि पेंशनर उपस्थित थे। यह जानकारी लक्ष्मी चंद गोचर अध्यक्ष पेंशनर समाज उप शाखा मांगरोल ने दी।