अशोका नगर कॉलोनी, रोझड़ी, वार्ड नंबर 29(खसरा संख्या 263/106,107) में सड़क एवं नाली निर्माण हेतु सर्वे कराए जाने बाबत।
विषय : अशोका नगर कॉलोनी, रोझड़ी, वार्ड नंबर 29(खसरा संख्या 263/106,107) में सड़क एवं नाली निर्माण हेतु सर्वे कराए जाने बाबत।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम सभी निवासी अशोका नगर कॉलोनी, रोझड़ी, रावतभाटा रोड, वार्ड नंबर 29, नगर निगम दक्षिण, कोटा के निवासी हैं। इस कॉलोनी में लगभग 40 परिवार वर्ष 2016–17 से निरंतर निवास कर रहे हैं।
यह उल्लेखनीय है कि कॉलोनी में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) द्वारा विधिवत बिजली कनेक्शन प्रदान किए गए हैं तथा सभी निवासी नियमित रूप से विद्युत बिलों का भुगतान कर रहे हैं। साथ ही नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण वाहन नियमित रूप से कॉलोनी में आता है। कॉलोनी में दो बोरवेल लगाए जा चुके हैं एवं पेयजल हेतु पाइपलाइन भी डाली गई है, जो वर्तमान में चालू नहीं है।
उपरोक्त सुविधाओं के बावजूद कॉलोनी में सड़क एवं नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण बरसात के समय जलभराव, कीचड़ एवं गंदगी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन को आवागमन में कठिनाई एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अतः आपसे निवेदन है कि अशोका नगर कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण हेतु स्थल का सर्वे कराकर आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यवाही किए जाने की कृपा करें, ताकि कॉलोनीवासियों को मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उपरोक्त समस्या से नगर निगम आयुक्त व केडीए सचिव को भी अवगत कराया जा चुका है।
कृपया जनहित में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
भवदीय,
अशोका नगर कॉलोनी विकास समिति
रोझड़ी, रावतभाटा रोड, कोटा
8003221376