logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रतापगढ़ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

प्रतापगढ़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक को गोली लगी:दो गिरफ्तार; 13 फरवरी की लूट की घटना को दिया अंजाम
मनु कुमार सिंह |
प्रतापगढ़ में हथिगवां थाना पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। बरोंधा अंडरपास के पास हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 13 फरवरी को भैरव बाबा समसपुर हाईवे के पास हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल रहमान, अलहसन पुत्र अजमल हुसैन और इब्राहिम पुत्र रहमत उल्ला के रूप में हुई है। ये सभी परेवा नारायणपुर, थाना हथिगवां के निवासी हैं।

पुलिस ने पहले अलहसन को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद जब पुलिस टीम इब्राहिम की तलाश में बरोंधा अंडरपास के पास पहुंची, तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें 19 वर्षीय इब्राहिम के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा

0
0 views

Comment