logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"विधानसभा सत्र में भाग लेती हुई, मुलाना, नारायणगढ़ और हल्का सधौरा की विधायक"!

कपुरी :- हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान सदन की गरिमामयी कार्यवाही में भाग लेते हुए साढौरा से विधायक मैडम रेनू बाला, नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी और मुलाना से विधायक पूजा चौधरी आपस में चर्चा करती हुईं। तीनों जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और प्रदेश की प्रगति से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श करती हुईं सदन की कार्यवाही में सक्रिय सहभागिता निभा रही थीं। आपसी समन्वय और सकारात्मक संवाद के साथ उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों को प्रभावी ढंग से सदन के समक्ष रखने का प्रयास किया।
जनसेवा के प्रति समर्पण और प्रदेशहित में एकजुटता का यह दृश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करता हुआ दिखाई दिया।

4
25 views

Comment