logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इजरायल में फंसे सिद्धार्थनगर के शिवा सिंह ने बंकर के अंदर का सीन दिखाया, इस कदर हो रही बमबारी

ईरान और इसराइल के बीच जारी भीषण युद्ध में यूपी के सिद्धार्थनगर का लाल शिवा सिंह फंसा हुआ है. सायरन बजते ही बंकर की ओर भागने की खबरों और मिसाइल हमलों के वीडियो देख परिवार दहशत में है. बूढ़ी मां और भाई हर आधे घंटे में फोन कर सलामती की दुआ मांग रहे हैं

ईरान और इसराइल के बीच जारी मिसाइल और ड्रोन हमलों ने पूरी दुनिया को दहला दिया है. इस युद्ध के बीच यूपी के सिद्धार्थनगर जिले का रहने वाला एक युवक शिवा सिंह भी इजराइल (Israel Iran News) में फंसा हुआ है. शिवा ने वहां के हालात के कुछ वीडियो अपने परिजनों को भेजे हैं जिन्हें देखकर घर वाले काफी परेशान हैं. शिवा ने वीडियो कॉल के जरिए बताया कि वहां कब सायरन बज जाए और कब बंकर की ओर भागना पड़े कुछ पता नहीं रहता. घर पर उनकी मां और छोटा भाई हर आधे घंटे में शिवा का हाल जानने के लिए फोन मिलाते हैं और उसकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं

कौन हैं शिवा?
सिद्धार्थनगर के रहने वाले शिवा सिंह ने BSC करने के बाद गांव में ही पंचायत सहायक के पद पर काम शुरू किया था. साल 2024 में पिता संत बहादुर सिंह की लंबी बीमारी से मौत के बाद घर की जिम्मेदारी शिवा के कंधों पर आ गई. बेहतर भविष्य की तलाश में वह 26 सितंबर 2024 को इसराइल चला गया जहां वह वर्तमान में एक शटरिंग सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा है. शिवा ने अपने भाई ऋतिक को बताया कि बीते दिनों वहां करीब 300 मिसाइलें गिरीं. इस दौरान शिवा ने इजरायल में फंसे सिद्धार्थनगर के शिवा सिंह ने बंकर के अंदर का सीन दिखाया है कि यहां किस तरह से बमबारी हो रही है. हालांकि वह इसराइल के डिफेंस सिस्टम की मजबूती से थोड़ा आश्वस्त हैलेकिन सायरन बजते ही बंकर मे भागना पड़ता है.'

रो-रोकर मां नीलू को बुरा हाल
बड़े बेटे शिवा का इजराइल में फंसा देखकर उनकी मां नीलू काफी परेशान हैं. उन्होंने बताया कि 'वह फोन पर बताता है कि मिसाइलें दग रही हैं. जब सायरन बजता है तो सब छिप जाते हैं. सुनकर बहुत डर लगता है कि कहीं कुछ अनहोनी न हो जाए. सरकार से यही हाथ जोड़कर विनती है कि जो वहां फंसे हैं उनके लिए कुछ सुविधा करें ताकि हमारे बच्चे सही सलामत रहें.'वहीं शिवा के छोटे भाई ऋतिक लगातार भाई के संपर्क में हैं. ऋतिक ने कहा कि 'हम हर आधे घंटे में बात करते हैं ताकि पता चले कि वह ठीक है. वहां बमबारी हर तरफ हो रही है. भारत सरकार से हमारी अपील है कि जो भाई वापस आना चाहते हैं उन्हें सुरक्षित लाने का प्रबंध किया जाए और वहां उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए

#पत्रकार आमिर महफूज खान
Aima media reporter

0
0 views

Comment