शादीशुदा पुरुष या स्त्री को कभी भी अफेयर के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए
क्योंकि पहले-पहले आपको सबकुछ बहुत अच्छा लगेगा, नई खुशी, नए लोग, छुप-छुप कर मिलना, बात करना, संबंध बनाना, एक दूसरे का इंतजार करना, एक दूसरे के लिए तड़पना, उस समय आप एक अलग दुनिया में चले जाओगे, उस समय आप ये भी भूल जाओगे की मेरे हमसफ़र है, बच्चे है, पर जिस दिन सच्चाई सामने आयेगी, सबकुछ बिखर जाएगा, उस दिन सिर्फ दो आदमी नहीं दो परिवार बिखर जायेगा, अगर पति पत्नी साथ भी रहो तो वो पहले वाला प्यार इज्जत और सम्मान नहीं रहेगा, अगर तलाक भी हुआ तो जीवन पर्यंत प्रेम के लिए आपकी आत्मा तरसेगी जिंदगी नर्क से बदतर हो जाएगी और आप जिंदा लाश बन जाओगे, इस टाइम में अपने मासूम बच्चों का चेहरा देखना बहुत कुछ नजर आयेगा, जो स्त्री अपने पति का प्यार, केयर, अपनापन, इमोशनली सपोर्ट नहीं पाती है वो किसी दूसरे पुरुष में उस चीज को ढूँढती है, और यही हाल पुरुषों का भी होता है