logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन March 2026

अरूणाभा वेलफेयर सोसायटी ( रजि.) द्वारा होली मिलन समारोह सेक्टर - 31, फरीदाबाद में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन कुमार झा और निभा झा द्वारा बच्चों को कैश प्राइज दिया गया। उन्होंने कहा कि वेलफेयर स्लम्स के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है, जिसके लिए वेलफेयर के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं । विशिष्ट अतिथि अदिति मिश्रा ने बच्चों को चिप्स और बिस्किट वितरित किया तथा कहा कि वह वेलफेयर के उत्थान में हर संभव मदद करेंगी। वहीं एकनाथ गुप्ता जी ने बच्चों का मुंह गुजिया से मीठा कराया और कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है। वेलफेयर महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके लिए वह हमेशा उनकी सहायता करेंगे। ममता मित्तल और डॉ.संजय गुप्ता जी द्वारा सबके लिए कार्यक्रम के पश्चात भोजन की व्यवस्था की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.आर.के. श्रीवास्तव जी ने सभी का स्वागत किया और कहा कि हम सब मिलकर वेलफेयर को आगे बढ़ाने में हमेशा ही प्रयत्नशील रहेंगे। वेलफेयर की संस्थापिका अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने बच्चों को होलिका दहन और होली मनाने के बारे में बताया और कहा कि बिना सहयोग के कोई भी काम संभव नहीं होता है, इसलिए वह वेलफेयर की पूरी टीम के साथ और सहयोग से ही समाज के उत्थान के लिए कार्य कर पा रही हैं । इसके लिए उन्होंने उपस्थित डॉ. एस. के.शर्मा, अंकित सचदेवा, अनिरुद्ध बोदड़े, प्रियंका झा, मधु वशिष्ठ, राजश्री, रीमा चौधरी, अंकित, अश्वनी, पायल, रानी, पलक, वंशिका, मोना, बेबी, सोना आदि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में फूलों वाली होली के साथ नृत्य, संगीत, कविता पाठ आदि का आयोजन किया गया। जिसका सभी लोगों ने लुफ्त उठाया और कार्यक्रम की भूरि - भूरि प्रशंसा की । बच्चों के साथ बच्चा बनकर देखिए, सच में बहुत सुकून मिलता है।

10
947 views

Comment