logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजधानी में एनएचएम के ढाई हजार कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन लखनऊ। होली से पहले वेतन दिलाने के निर्देशों के बावजूद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के

राजधानी में एनएचएम के ढाई हजार कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

लखनऊ। होली से पहले वेतन दिलाने के निर्देशों के बावजूद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों को अब तक भुगतान नहीं हो सका है। इससे कर्मचारियों में नाराज़गी है और उनकी होली फीकी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक राजधानी में एनएचएम के तहत करीब 500 नर्स, वार्ड बॉय समेत कुल लगभग 2500 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने से वे आर्थिक और मानसिक दबाव झेल रहे हैं।

इस मामले में डॉ. एन.के. सिंह ने बताया कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया जारी है और सोमवार तक कर्मचारियों के खातों में राशि पहुंचने की संभावना है।

5
500 views

Comment