logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शांति जूनियर्स जानकीपुरम का वार्षिक महोत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न

लखनऊ। शांति जूनियर्स स्कूल, जानकीपुरम द्वारा वर्ष 2026 का वार्षिक महोत्सव महाराजा अग्रसेन के प्रांगण में अत्यंत भव्य एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण उत्साह और आनंद से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम की प्रबंधक मैडम स्वाति त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह की थीम “भारतवर्ष” रखी गई, जिसने भारतीय संस्कृति, परंपरा और विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित स्केटिंग प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और सभी की खूब सराहना बटोरी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त राजभाषा अधिकारी (आईआईटी कानपुर) श्री विनय कुमार पांडे उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में पूर्व नेशनल खिलाड़ी एवं वरिष्ठ विधिक सलाहकार श्री राज तिवारी, पूर्व भारतीय वायुसेना अधिकारी श्री यादव जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की अध्यापिका मिस अनामिका ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी मिसेस ज्योति मैडम ने सफलतापूर्वक निभाई।

नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने अभिभावकों का मन मोह लिया। अभिभावकों ने भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के अंत में मेधावी छात्रों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार पांडे ने अपने संबोधन में अभिभावकों एवं बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाए रखने और समग्र विकास पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण दौर में ऐसे विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री राज तिवारी ने भी बच्चों को खेलकूद में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने का संदेश दिया।
अंत में मैडम स्वाति त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। रिफ्रेशमेंट के साथ वार्षिक समारोह का समापन हुआ।

0
89 views

Comment