logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली पर देशवासियों को महाराणा प्रताप सेना की शुभकामनाएं, डॉ. राजवर्धन सिंह परमार का संदेश


देशभर में रंगों के पर्व होली के अवसर पर डॉ. राजवर्धन सिंह परमार, संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराणा प्रताप सेना ने सभी देश व प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में डॉ. परमार ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को अपनाने और एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं तथा समाज में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाएं। डॉ. परमार ने यह भी कहा कि महाराणा प्रताप सेना सदैव राष्ट्रहित, समाजसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी।
अंत में उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह होली सबके लिए नई ऊर्जा, नई आशा और सकारात्मक बदलाव लेकर आए।

1
310 views

Comment