logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर परिषद बनखेड़ी मैं फिर हुई जनगणना छत डालें मकानों की गणना वार्डवार नजरी नक्शा

जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नर्मदापुरम के प्राप्त निर्देशानुसार नगर परिषद बनखेड़ी चार्ज अंतर्गत वार्डवार मकानों की गणना एवं वार्डवार नजरी नक्शा नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा तैयार कर आवासीय मकानों, व्यवसायिक दुकानों, झुग्गी-झोंपड़ी सहित जो भी निर्माणाधीन भवन जिस पर छत डली है उनकी भी गिनती हो रही है जिसका कार्य लगभग 30 प्रतिशत हो चुका हैं। जनगणना शाखा प्रभारी श्री अरविंद कुमार सराठे नगर परिषद बनखेड़ी द्वारा बताया गया निकाय सीमा क्षेत्र में मकानों की गणना होने के उपरांत गणना ब्लॉकों का निर्माण किया जाएगा वार्ड वार गणना ब्लॉक में नियुक्त प्रगणक मकान और व्यक्तियों की जनगणना का कार्य संपादित करेंगे। दिनांक 1 से 31 मई 26 तक जनगणना के तहत मकानों की गिनती करेंगे। नगर परिषद गठन 2015 उपरांत पहली जनगणना की जा रही है,वर्ष 2011 अनुसार नगर बनखेड़ी की जनगणना 22056 थी जो लगभग 20 से 25% वर्तमान बढ़ सकती है। जनगणना के कार्य हेतु निशांत श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बनखेड़ी को नगर का चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है।

27
1781 views

Comment