अयोध्या लोकल न्यूज़ : 3 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को खेलेगी रंगों की होली
*=~~~~~~~~~~=*
अयोध्या लोकल न्यूज़ : 3 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को खेलेगी रंगों की होली
*=~~~~~~~~~~=*
अयोध्या। वर्ष 2026 में होलिका दहन की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को दोपहर 3:21 बजे से शाम 6:46 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:47 बजे से रात 8:50 बजे तक रहेगा। इसी समय के बीच अधिकांश स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।
वहीं रंगों की होली (धुलेंडी) अगले दिन 4 मार्च 2026 (बुधवार) को पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और रंग खेलकर होली का पर्व मनाएंगे।