logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़ाकोटा। साहू समाज गढ़ाकोटा द्वारा साहू धर्मशाला, शिवाजी वार्ड में बैठक आयोजित हुई संवाददाता, राधेलाल साहू गढ़ाकोटा मां कर्मा देवी जयंती पर निकलन

गढ़ाकोटा। साहू समाज गढ़ाकोटा द्वारा साहू धर्मशाला, शिवाजी वार्ड में बैठक
आयोजित हुई
संवाददाता, राधेलाल साहू गढ़ाकोटा

मां कर्मा देवी जयंती पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और आयोजन को भव्य एवं अनुशासित बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मार्च 2026, रविवार को मां कर्मा देवी जी की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं—सज्जा, व्यवस्था, अनुशासन, स्वागत एवं सहयोग—के लिए युवा साथियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि वरिष्ठ सदस्यों से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया।
समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू (गुड्डे) ने सभी से एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। वहीं युवा अध्यक्ष ऋषि कुमार साहू ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक आपसी सहयोग और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी ने भव्य शोभायात्रा के सफल आयोजन का संकल्प लिया।
— संवाददाता, राधेलाल साहू गढ़ाकोटा

7
1554 views

Comment