logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

2026 होली , धुलेंडी एवं रंगपंचमी की धुम ।


*बदनावर - धार - AIMA Social Media Activists राजू गजभिये (सीताराम)*

*2026 होली , धुलेंडी एवं रंगपंचमी की धुम*

भारतीय संस्कृति में प्रत्येक पर्व उत्सव के साथ - साथ आध्यात्मिक संदेश और जीवन दर्शन का प्रतीक होता हैं । होली त्योहार भी पावन के साथ जो रंगो , उल्हास और भक्ति का अद्भुत संगम माना गया है । फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला पर्व केवल बाहरी रंगो का उत्सव नहीं , बल्कि अंतर्मन को प्रेम , करुणा और सद्भाव से रंगने का अवसर हैं ।
होलिका दहन 2 मार्च 2026 सोमवार की रात को और धुलेंडी (रंगो वाली होली ) 4 मार्च 2026 बुधवार को मनाई जाएगी । इस साल 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक के कारण होलिका दहन 2 मार्च को और रंगो का त्यौहार 4 मार्च को मनाया जा रहा हैं और रंगो सरकार ने 4 मार्च को अवकाश की घोषणा की है ।
होली और धुलेंडी के बाद रंगपंचमी का मुख्य पर्व धुमधाम से 8 मार्च रविवार को मनाया जायेगा ।

0
13 views

Comment