logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अध्यापक पद से सेवानिवृत्त, विदाई समारोह धूमधाम से सम्पन्न

आकोली (दलपतसिंह भायल ) सकुन्तला देवी रतनचन्द खिवेंचरा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आकोली में वरिष्ठ अध्यापक शैतानसिंह काबावत के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया।
समारोह की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष प्रधानाचार्य गोपाराम देवासी, उप प्रधानाचार्य मुकेश कुमार चौधरी, शैतानसिंह काबावत एवं पंडित तेजराज भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय स्टाफ, ग्राम के गणमान्य नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने श्री काबावत को गुलाल लगाकर तथा फूल-मालाओं से सम्मानित किया। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें स्नेह, आदर और शुभकामनाएं प्रदान कीं।
शैतानसिंह काबावत ने अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत वर्ष 1999 में सुमेरगढ़ खेड़ा से की। दो वर्ष बाद वर्ष 2001 में उनकी नियुक्ति गांव देवाड़ा में हुई, जहां उन्होंने लगभग 10 वर्ष तक सेवाएं दीं। वर्ष 2012 में उनकी पोस्टिंग साफराढाणी आकोली स्कूल में हुई। वर्ष 2014 में यह स्कूल ईसी स्कूल में मर्ज हो गया, जिसके बाद वे लगातार इसी विद्यालय में कार्यरत रहे। उन्होंने आकोली पंचायत क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य गोपाराम देवासी ने कहा कि किसी एक पंचायत क्षेत्र में 25 वर्ष तक सेवाएं देना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि काबावत सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी हैं और बड़ों व बच्चों के साथ सदैव आत्मीयता से जुड़े रहे। उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल विद्यालय सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं, समाज सेवा और जनहित के कार्यों में उनकी भूमिका आगे भी बनी रह सकती है।
उप प्रधानाचार्य मुकेश कुमार चौधरी, सेवानिवृत्त प्राध्यापक नोपाराम गर्ग, सुरेश कुमार मेघवाल, पृथ्वीसिंह काबावत, पंचायत शिक्षक पूरणसिंह काबावत सहित अन्य वक्ताओं ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सरपंच चोपाराम देवासी, पूर्व बीडीओ डूंगरसिंह काबावत, राजेंद्रसिंह काबावत, चोपाराम आडवाड़ा, खंगारसिंह काबावत, गोपालसिंह काबावत, जुजारसिंह काबावत, पारस सुथार, ईश्वरलाल छीपा, ललित कुमार मेघवाल, प्रीतमसिंह काबावत, कमलसिंह काबावत, गुमानमल मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल, जयंतिलाल मेघवाल, सुकाराम मेघवाल, नीरज कुमार मेघवाल, कविता तिवारी, मोनिका त्रिपाठी, भंवरसिंह सियाणा, रमेश कुमार भट्ट, रणजीत कुमार छीपा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

67
2589 views

Comment