logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईरान में पढ़ने गए छात्रों से टूटा संपर्क, परिजन चिंतित


सरायमीर । मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के बीच विदेशों में रह रहे भारतीय छात्र और कामगार परेशान हैं। सरायमीर क्षेत्र के दो छात्र, जो ईरान के क़ुम शहर में पढ़ाई कर रहे हैं, उनसे पिछले कुछ दिनों से परिवार का संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे परिजनों में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सरायमीर के मीर हुसैन मोहल्ला निवासी मौलाना सैय्यद इंतज़ार मेहदी ईरान के क़ुम शहर में पढ़ाई के साथ-साथ मदरसे में पढ़ाते भी हैं। परिजनों का कहना है कि शनिवार देर शाम तक उनकी बात हुई थी, लेकिन इसके बाद से संपर्क नहीं हो सका है।
इसी तरह पठान टोला मोहल्ला निवासी मौलाना सैय्यद राकिब हुसैन भी क़ुम शहर में रहकर पढ़ाई और शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उनके परिजन अवान हैदर ने बताया कि कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई। नेटवर्क बाधित होने की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात की खबरों के बाद से वे बेहद चिंतित हैं। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि ईरान, इजराइल, सऊदी और दुबई में जिले के कितने लोग मौजूद हैं, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कंट्रोल रूम सक्रिय है और कोई सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
छात्रों के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं और जल्द सुरक्षित संपर्क स्थापित होने की उम्मीद कर रहे हैं।

0
871 views

Comment