logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपीएचसी केशवपुरा में विश्व श्रवण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित।

कोटा। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर केशवपुरा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोटा डॉ. नरेन्द्र नागर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस वर्ष विश्व श्रवण दिवस 2026 की थीम “सभी के लिए श्रवण स्वास्थ्य: जागरूकता, रोकथाम और समावेशन” रही, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक श्रवण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा समय रहते जांच और उपचार के प्रति प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. यावर खान ने उपस्थित नागरिकों को श्रवण स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कान से संबंधित विभिन्न रोगों, उनके कारणों, लक्षणों तथा बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तेज ध्वनि से बचाव, कानों की स्वच्छता तथा समय-समय पर श्रवण जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में नर्सिंग छात्र मुस्तहसन ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कान संबंधी रोगों की रोकथाम के लिए प्रेरित करना था। अंत में सभी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और अपने कानों की समुचित देखभाल करने का संदेश दिया गया।

39
1699 views

Comment