logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नन्हे-मुन्ने बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों से गूंज उठा श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर

आगरा।

श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, यमुना ब्रिज, आगरा में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान सुमित सिंह जी (उपजिलाधिकारी, आगरा) सहित विशिष्ट अतिथियों—डॉ. जयंत शर्मा जी, डॉ. मनीषा गुप्ता जी (सरन हॉस्पिटल, दयालबाग), श्री नीरज गुप्ता जी, डॉ. ऋषि महाजन जी एवं श्रीमती सत्यवती गुप्ता जी—द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

वार्षिकोत्सव में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहिनों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति, सामाजिक चेतना और नैतिक मूल्यों पर आधारित संस्कारमय कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुति देखकर सभी अतिथि दांतों तले उँगलियाँ दबाने को विवश हो गए।

कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्री शैलेन्द्र दुबे जी, श्री हरनाम जी, श्री हरिओम जी, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी, डॉ. अशोक गुप्ता जी, श्री अमित अग्रवाल जी, श्री संजीव दौनेरिया जी, श्री आर. पी. गोयल जी, श्री वासुदेव यादव जी, श्री आदित्य बाजपेई जी, श्री अरविन्द तिवारी जी, श्री दिनेश उपाध्याय जी, श्री घनश्याम जी, श्री अमर सिंह जी एवं श्री राजहंस शर्मा जी प्रमुख रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उत्तम सिंह जी ने अपने संबोधन में वार्षिकोत्सव को बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए भैया-बहिनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन किया

20
1204 views

Comment