logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

परलेलिसिटी कंप्यूटर: एआई अब चैट ही नहीं, पूरा काम करेगा?

नई दिल्ली। एआई अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या छोटे कोड लिखने तक सीमित नहीं रहा। परलेलिसिटी ने ‘परलेलिसिटी कंप्यूटर’ नाम से ऐसा एआई सिस्टम लॉन्च किया है, जो इंसान की तरह पूरा प्रोजेक्ट खुद संभाल सकता है। कंपनी के सीईओ अर्विंद श्रीनिवास इसे ‘जनरल-पर्पज डिजिटल वर्कर’ बता रहे हैं।
■ परलेलिसिटी कंप्यूटर क्या है?
परलेलिसिटी कंप्यूटर एक मल्टी-मॉडल एआई सिस्टम है, जो रिसर्च, डिजाइन, कोडिंग, डिप्लॉयमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे काम खुद कर सकता है। यह साधारण चैटबॉट नहीं, बल्कि लंबे समय तक चलने वाले जटिल कामों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।
■ यह सामान्य एआई चैटबॉट से कैसे अलग है?
चैटबॉट एक-एक प्रॉम्प्ट पर जवाब देता है, जबकि परलेलिसिटी कंप्यूटर पहले अंतिम लक्ष्य को समझता है, फिर उसे छोटे-छोटे टास्क में बांट देता है। इसके बाद काम की प्रकृति के अनुसार सही एआई मॉडल चुनकर काम करवाता है और अंत में पूरा आउटपुट तैयार करता है।
■ यह सिस्टम काम कैसे करता है?
यूजर सिर्फ यह बताता है कि अंतिम नतीजा क्या चाहिए। इसके बाद सिस्टम खुद तय करता है—कौन सा काम रिसर्च का है? कहां कोड लिखना है? कहां डेटा प्रोसेस या डिजाइन चाहिए? ये काम अलग-अलग ‘सब-एजेंट्स’ को दिए जाते हैं, जो एक साथ काम करते हैं। यह इंसानी इंटरफेस की तरह ही सिस्टम को चलाता है।
इसमें कितने एआई मॉडल काम करती हैं?
फिलहाल परप्लेक्सिटी कंप्यूटर में क्लाउड, जेमिनी, चैटजीपीटी, ग्रोक सहित 19 अलग-अलग एआई मॉडल जुड़े हैं। कुछ मॉडल लॉजिक और रीजनिंग, कुछ कोडिंग, कुछ रिसर्च में और कुछ इमेज जनरेशन में माहिर हैं। कंपनी का कहना है कि जैसे-जैसे एआई समृद्ध होता जा रहा है, मल्टी-मॉडल सिस्टम ही सबसे प्रभावी तरीका है।
• यह किसके लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है?
टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह सिस्टम स्टार्टअप्स, डेवलपर्स, रिसर्चर्स और बिजनेस टीमों के लिए गेम-चेंजर हो सकता है। एक ही एआई पूरे वर्कफ्लो को संभाल लेगा, जिससे समय और लागत दोनों बचेंगे।
• अभी यह किसके लिए उपलब्ध है?
प्रीमियम प्लान परप्लेक्सिटी मैक्स यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट के लिए भी जारी किया जाएगा।
यह घंटों या महीनों तक लगातार काम कर सकता है। एक साथ कई प्रोजेक्ट चला सकता है। एआई विशेष रूप से ‘डिजिटल कर्मचारी’ का पहला व्यावहारिक रूप है, जो भविष्य में कई पेशों को बदल सकता है।

5
304 views

Comment