logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत साला में सी सी रोड़ निर्माण कार्य का शुभारंभ।



खलघाट - जनपद पंचायत धरमपुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत साला (खलघाट) में विकास कार्य लगातार जारी है।
इसी कड़ी में विशेष निधि से 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड के कार्य का शुभारंभ सरपंच मिथुन कनेल एवं उप सरपंच जावेद खान ने भूमि पूजन कर किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत साला के विशेष प्रयास से वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 से लगे हुए जर्जर मार्ग का शुभारंभ वार्ड वासियों की गरिमामई उपस्थिति में ग्राम पंचायत साला के सरपंच मिथुन कनेल एवं उपसरपंच जावेद खान ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। 10 लाख की लागत से बनने वाले उक्त मार्ग निर्माण के पूर्व लोगों ने अपने ओटले एवं अन्य निर्माणों को स्वेच्छा से तोड़कर मार्ग को चौड़ा बनाने के लिए ग्राम पंचायत का विशेष सहयोग किया। उक्त मार्ग निर्माण कार्य शुरू होने से चारों वार्ड के निवासियों में हर्ष देखा गया और उन्होंने ग्राम पंचायत साला का आभार जताया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत साला के सचिव जुवान सिंह कटारा, भ्रत्य गोपीचंद गुर्जर, भारत भार्गव, अर्जुन चावरे, सजन जीजी, अनिल भार्गव, विनोद भार्गव, आकाश धनगर, मनीष वर्मा, साबिर शाह,शुभम भार्गव, शिवम बकवाले सचिन जाम्बेकर, चौकीदार गणेश , गजेन कटारे,घनश्याम भार्गव , सुनील जांबेकर,शुभम भार्गव, गबु भार्गव आदि बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

0
419 views

Comment