logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रहस लोकोत्सव में शिक्षकों की मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन रिपोर्ट — राधेलाल साहू, गढ़ाकोटा । रहस लोकोत्सव कार्यक्रम के दौरान मध्य

रहस लोकोत्सव में शिक्षकों की मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
रिपोर्ट — राधेलाल साहू,
गढ़ाकोटा । रहस लोकोत्सव कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश राज्य शिक्षक संघ ब्लॉक रहली द्वारा शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गुडारे ने माननीय शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षकों की सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दों, लंबित समस्याओं के निराकरण तथा पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) को पुनः लागू करने की प्रमुख मांग रखी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आर.डी. अहिरवार सहित संजय लहरिया, आशीष वर्मा, राजकिशोर कुर्मी (प्राचार्य), अनुज पटेल (प्राचार्य), शंकरलाल कोरी (प्राचार्य), ब्रजेन्द्र कुर्मी, यशवंत लिम्बरदार, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रकाश पटेल, हरिगोविंद पांडे, प्रेमनारायण कुर्मी, जयकांत खरे, प्रियेश चौरसिया, राजा कुर्मी, मुन्नालाल पटेल, विजय जारोलिया, राघवेंद्र मिश्रा, पनवेश्वर अहिरवार, नन्हे लाल अहिरवार, अरविंद उपाध्याय सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
शिक्षक संघ ने आशा व्यक्त की है कि शासन स्तर पर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
— राधेलाल साहू, रिपोर्टर, गढ़ाकोटा)

0
649 views

Comment