भाजपा जिला सागर में साहू श्री जगन्नाथ गुरैया को जिला उपाध्यक्ष एवं श्रीमती सविता जिनेश साहू को मिली जिला मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व
सागर राधेलाल
भाजपा जिला सागर में साहू श्री जगन्नाथ गुरैया को जिला उपाध्यक्ष एवं श्रीमती सविता जिनेश साहू को मिली जिला मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व
सागर राधेलाल साहू
भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले जिला सागर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने अपनी जिला कार्यकारणी की सूची की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष साहू श्री जगन्नाथ गुरैया को नियुक्त किया है साथ ही साथ महिलाओं को आंगे बढ़ाते हुए श्रीमती सविता जिनेश साहू पार्षद नगर निगम को एक बार पुनः सागर जिला मंत्री बनाया गया है और सभी ने आशा की है कि आप दोनों अपनी जिम्मेदारी दायित्व को समझते हुए कार्य करेंगें । इस अवसर पर श्रीराम साहू ने शुभकामना प्रदान करते हुए कहा कि आप दोनों को भाजपा के प्रति समर्पण एवं किए गए कार्यों के फलस्वरूप भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है बहुत बहुत शुभकामना बधाई। इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में पूरे जिले से बधाई संदेश शुभकामना भेजी जा रही है । नवनियुक्त पदाधिकारी जगन्नाथ गुरैया एवं सविता साहू ने भाजपा संगठन , राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व एवं नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो दायित्व प्रदान किया है उसको तन मन धन पूर्ण समर्पण से निभाकर पार्टी के विश्वास पर खरे उतरेंगे।