रविवार साम को सेमरा गणपत निवासी हनुमत सिंह ठाकुर को अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर हालत गंभीर
108 एम्बुलेंस ड्राइवर की लापरवाही शराब के नशे मे खिमलासा से सागर तक गेट खुला एवं मरीज का सर बाहर लटकने से हालत गंभीर सागर आईसीयु मे भर्ती
संबाद दाता गजेन्द्र सिंह ठाकुर
रविवार साम सेमरा निवासी हनुमत सिंह ठाकुर खिमलासा से अपने गांव सेमरा आ रहे थे तेज रफ्तार अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनके सर मे गंभीर चोट आयी है जानकारी के अनुसार हनुमत सिंह ठाकुर के परिबार वालों का आरोप है की एम्बुलेंस गाड़ी नंबर CG04 NW2524 के ड्राइवर ने शराब के नशे मे था एवं गाड़ी का गेट खुला छोड़ दिया जिससे 70 किलोमीटर खिमलासा से सागर तक मरीज का सर बाहर निकलने के कारण सर मे ओर गंभीर चोट आने से मरीज की हालत ओर गंभीर हो गई सागर आईसीयु मे भर्ती है वही मरीज के भाई रनवीर सिँह ठाकुर का आरोप है की 108 एंबुलेंस ड्राइवर शराब के नशे में था रास्ते मे गाड़ी से गिरने के कारण ओर गंभीर चोट आ गई है जिससे मरीज की हालत ओर नाजुक हो गई है