logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खंडिया कॉलोनी में नालियों का निर्माण नहीं, सड़कों पर फैल रहा गटर का पानी

झालावाड़| शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट में स्थित सार्वजनिक टॉयलेट की स्थिति खराब है। यहां सफाई भी नहीं होती है। इसके चलते बदबू से यहां लोगों का बुरा हाल रहता है। नगरपरिषद के अधिकारी यहां ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं। इसी के पास में मंदिर भी है जहां पर श्रृद्धालुओं को बदबू आती है।

- महेंद्र शर्मा

झालरापाटन| शहर के बस स्टैंड परिसर में बेसहारा सांडों से लोग परेशानी उठा रहे हैं। इन पशुओं द्वारा पहले भी कई बार लोगों पर हमला किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई बार तो इनके हमले से आमजन गंभीर घायल हो जाते है, जिससे उन​की जान को खतरा रहता है। साथ ही गाड़ियों, ठेला-गाड़ियों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाने के मामले भी सामने आए हैं। इसके बावजूद बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थल से इन्हें हटाने को लेकर प्रशासन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
- गोपाल

झालावाड़| शहर के पुरानी जेल रोड पर स्थित नाला अवरूद्ध है। यहां कभी सफाई नहीं होती है इसके चलते यह गंदगी से जाम हो रहा है। नियमित रूप से यहां भी सफाई हो तो नाले की हालात ठीक रहे। इस नाले के पास ही मंदिर भी है। मंदिर में आने वाले श्रृद्धालुओं को भी दिक्कत आती है।


- साजिद खान


झालावाड़| शहर के मंगलपुरा में गर्ल्स स्कूल के पास नालियां क्षतिग्रस्त हो रही है और नियमित सफाई भी नहीं हो रही है। इसके कारण आस-पास रहने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार नगर परिषद को शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। न तो यहां सफाई हो रही है और ना ही नालियां ठीक करवाई जा रही है।
- राजेश मित्तल


झालावाड़| खंडिया कॉलोनी में सड़क नहीं होने के कारण लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां नालियों का निर्माण भी नहीं हो पाया है। इसके चलते गटर का पानी सड़कों पर फैला रहता है। बारिश के दिनों तो यहां हालात और भी खराब हो जाते हैं।

सड़क नहीं होने के कारण बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवतियों को समस्याएं आती हैं। दो पहिया वाहन चालक भी बार-बार दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। कालोनीवा​सियों ने इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। - सरिता बागड़ी झालावाड़| शहर में सर्विसलेन पर नो पार्किंग जोन है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर प्राइवेट बसें खड़ी हो रही हैं। इसके चलते लोगों को सर्विसलेन से निकलने भी परेशानी होती है।

दुपहिया वाहन चालक भी यहां से बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं। सर्विसलेन पर देखा जाए तो हर जगह पर अतिक्रमण है,इनको भी नगरपरिषद को हटाना चाहिए। - सुमंत सुमन झालावाड़| शहर में भवानी क्लब पार्क की दुर्दशा हो रही है। नगरपरिषद की ओर से यहां बच्चों को यातायात की जानकारी देने के लिए रैलवे स्टेशन का पूरा स्ट्रक्चर बनाया गया था। साथ ही यहां पर टॉय ट्रेन भी शुरू की गई थी, लेकिन इसके उलट अब टॉय ट्रेन तो बंद है ही साथ ही पार्क भी पूरी तरह से दुर्दशाग्रस्त हो रहा है। नगर परिषद को इस मामले को लेकर संज्ञान लेना चाहिए, ताकि शहरवासियों को यहां का फायदा मिल सके। - अंकित शर्मा, झालावाड़।

Aima media jhalawar




828 views

Comment
  • Mohammed Imran

    सही बात है