RSIT स्कूल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फूलों, गुलाल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई गई होली
RSIT स्कूल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फूलों, गुलाल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई गई होली
उमरिया। NH-43, करकेली स्थित RSIT स्कूल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में होली का पर्व इस वर्ष विशेष रूप से फूलों की होली, गुलाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़े ही उत्साह, उमंग और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूरा परिसर रंगों, खुशियों और भाईचारे से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत होली गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। विद्यालय के संचालक ने विद्यार्थियों को होली पर्व के धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाते हुए समझाया कि किस प्रकार सत्य, भक्ति और विश्वास की विजय का प्रतीक यह पर्व प्रारंभ हुआ।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि होलिका दहन के दूसरे दिन रंग खेलने की परंपरा कैसे शुरू हुई और इसका समाज में क्या महत्व है। संचालक ने वृंदावन की प्रसिद्ध होली का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अध्यात्म का समावेश अत्यंत आवश्यक है, जिससे विद्यार्थी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
फूलों की वर्षा और गुलाल के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा कैंपस मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे वृंदावन की होली यहीं आयोजित हो रही हो। अंत में संस्थान प्रबंधन ने सभी को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया तथा मिठाइयों का वितरण कर इस रंगोत्सव को यादगार बनाया।
Log on - www.rsitschool.in
#rsitschool#umariarsit