logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विदिशा पुलिस अधीक्षक द्वारा फ्लेग मार्च कर विदिशा वासियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया ।

✅होली, रमजान एवं रामनवमी के दृष्टिगत विदिशा पुलिस का व्यापक शक्ति प्रदर्शन — शहर भर में फ्लैग मार्च निकाल कर शहर वासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया ।

✅आमजन को सुरक्षा का भरोसा, आपराधिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी

आगामी होली, रमजान एवं रामनवमी सहित अन्य पर्वों के मद्देनज़र जिले में शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 01 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बाइक रैली के साथ सशक्त फ्लैग मार्च निकाला गया था।

पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में यह फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रा—
कोतवाली → तिलक चौक → बड़ा बाजार → तोपपुरा → रामलीला चौराहा → मुखर्जी नगर → विवेकानंद चौराहा → नया अस्पताल तिराहा → बस स्टैंड → सब्जी मंडी → नीमताल तिराहा → एटीएम तिराहा → सिंह वाहिनी मंदिर → क्रांति चौक → पुरनपुरा तिराहा → दुर्गा नगर → दुर्गा नगर चौराहा → अहमदपुर तिराहा → पीतल मिल → खरी फटक ओवर ब्रिज → जयप्रकाश मंच → माधवगंज तिराहा → एवं अंत में कोतवाली पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली श्री आनंद राज, थाना प्रभारी सिविल लाइन आर. के. मिश्र, महिला थाना प्रभारी उर्मिला यादव, अजाक थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, यातायात प्रभारी श्री आशीष राय एवं रक्षित निरीक्षक भूर सिंह चौहान सहित जिले के विभिन्न थानों का पुलिस बल, पुलिस लाइन स्टाफ एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

➡️फ्लैग मार्च का उद्देश्य:
👉आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करना।
👉असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना कि कानून-व्यवस्था भंग करने का कोई भी प्रयास कठोर वैधानिक कार्रवाई को आमंत्रित करेगा।
👉संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराना।
👉खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए संवेदनशील गतिविधियों पर सतत निगरानी।
👉प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण, रात्रिकालीन गश्त एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित करना।

➡️सुरक्षा व्यवस्था की प्रमुख व्यवस्थाएँ:
✅ संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल की तैनाती।
✅ प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग।
✅ ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी।
✅ कंट्रोल रूम से 24×7 मॉनिटरिंग एवं त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र।
✅ सीमावर्ती क्षेत्रों एवं प्रवेश मार्गों पर सुदृढ़ चेकिंग व्यवस्था।
✅ शांति समिति, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ निरंतर समन्वय बैठकें।
✅ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से अफवाहों पर कड़ी निगरानी।

➡️विदिशा पुलिस की नागरिकों से अपील:
जिला पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि—
👉 त्योहार शांति एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाएँ।
👉किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।
👉संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा निकटतम थाना को दें।
👉सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने पुनः स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा अफवाह फैलाने वालों एवं शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4
221 views

Comment