होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक, थाना मेहदावल का निरीक्षण
होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक, थाना मेहदावल का निरीक्षण
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होली एवं रमजान पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत जनपद के थाना मेहदावल परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी सौहार्द, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्वों के दौरान शांति सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने थाना मेहदावल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।