logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आमस के गंगटी मोड़ पर आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल..

आमस के गंगटी मोड़ पर आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
आमस थाना क्षेत्र के गंगटी मोड़ के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। आमस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही हादसे का कारण प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
टक्कर के बाद कुछ समय तक सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

464
9154 views

Comment