logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी, गाजियाबाद की ओर से अपील

👉गाजियाबाद
ईरान/इराक क्षेत्र में वर्तमान युद्ध एवं सुरक्षा-संघर्ष की गंभीर स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में यह अत्यंत आवश्यक है कि जनपद गाजियाबाद के ऐसे नागरिकों का विवरण जिला प्रशासन के पास उपलब्ध हो, जो वर्तमान में ईरान अथवा इराक में—
निवासरत हैं,
कार्यरत हैं,
यात्रा पर गए हुए हैं,
किसी कारणवश वहाँ फंसे हुए हैं, अथवा
हाल ही में वहाँ से भारत लौटे हैं।
इस जानकारी का उद्देश्य संबंधित नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, आवश्यक सहायता प्रदान करना, त्वरित संपर्क एवं समन्वय स्थापित करना तथा केंद्र/राज्य सरकार द्वारा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
अतः जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार अथवा परिचित उपर्युक्त देशों में मौजूद है, तो उनका विवरण निर्धारित प्रारूप में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
निर्धारित प्रारूप में निम्न विवरण अंकित करें—
नाम
पिता/पति का नाम
पूरा स्थायी पता (जनपद गाजियाबाद)
वर्तमान स्थान (ईरान/इराक में)
पासपोर्ट संख्या
संपर्क नंबर (विदेश एवं भारत दोनों)
भारत में निकट संबंधी का नाम एवं मोबाइल नंबर
उक्त विवरण संबंधित तहसील कार्यालय/उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित माध्यम से अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे शासन स्तर पर आवश्यक समन्वय एवं सहायता प्रभावी रूप से की जा सके।
यह सूचना जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से जारी की जाती है।
जानकारी निम्न अधिकारियों को उपलब्ध कराई जा सकती है—
श्री सौरभ भट्ट
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), गाजियाबाद
मोबाइल: 8528180592
श्री वैभव पाण्डेय
आपदा विशेषज्ञ, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
जनपद गाजियाबाद
मोबाइल: 8127652559

0
0 views

Comment