सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सीओ सदर जय प्रकाश त्रिपाठी को दी गई भावभीनी विदाई
महराजगंज। पुलिस कार्यालय महराजगंज में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह के दौरान अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सीओ सदर श्री जय प्रकाश त्रिपाठी जी को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने श्री त्रिपाठी जी के पूरे सेवा-काल में प्रदर्शित उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस विभाग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके आगामी जीवन के लिए सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
समारोह में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।
आपकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। पुलिस विभाग आपके योगदान के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा।
🙏