logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेत के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस को दी रिपोर्ट

आसींद थाना क्षेत्र के बामणी दातड़ा गांव में खेत के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आसींद थाने में लिखित शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार बामणी दातड़ा निवासी दिनेश पुत्र छोटूलाल गुर्जर ने बताया कि वह शनिवार 28 फरवरी को करीब 3 बजे अपनी बाइक लेकर खेत पर गया था। खेत

के बाहर रास्ते पर बाइक खड़ी कर काम करने चला गया। कुछ समय बाद वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुई बाइक वर्ष 2023 मॉडल की है। पीड़ित ने पुलिस से बाइक चोरी का मामला दर्ज कर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा बाइक बरामद करने की मांग की है।
-

10
104 views

Comment