रोटरी क्लब मेरठ कैंट ने मनाया होली पर्व
मेरठ - रोटरी क्लब मेरठ केंट के सभी सदस्यों द्वारा गोल्डन पाम रिजॉर्ट (TERRACE) मेरठ बाईपास में *होली पर्व* मनाया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष विपिन सोढ़ी अध्यक्ष सपन सोढ़ी सचिव गौरव दत्ता एवम वरिष्ठ अतिथि श्रीमती निर्मल रामदास ने *सरस्वती देवी की पूजा कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अध्यक्ष सपन सोढ़ी, सचिव गौरव दत्ता व कोषाध्यक्ष राकेश बाटला व सभी सदस्यों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। सविता सोढ़ी एवम शालिनी सोढ़ी कार्यक्रम की होस्ट रही। उसके उपरांत सभी सदस्यों एवम बच्चो ने अन्य खेलों के साथ साथ फूलों की होली खेली। सभा में रंगा रंग कार्यक्रम तम्बोला एवम अन्य गेम्स का संयोजन सभा की संयोजिका :
एनी सविता सोढ़ी,एनी शालिनी सोढ़ी द्वारा बहुत ही मनोयोग से किया गया।
कार्यक्रम की थीम *COLOURS OF RAINBOW 🌈 रखी गई जिसके लिय ड्रेस कोड इन्द्रधनुष के सभी जीवंत रंग लाल, पीला, ऑरेंज आदि परिधान पहन कर सभा में उपस्थित थे। सभा के उपरांत सभी सदस्यों ने सांयकालीन स्नैक्स वा रात्रि भोज का आनंद लिया।
विपिन सोढ़ी,सपन सोढ़ी, गौरव दत्ता,राकेश बाटला,राजेश मित्तल, नीरज नारंग, निशांत परुथी,सुरेश सज्जनहार, सोमनाथ घई, बी बी गुप्ता, विजय नंदा, रामबाबू, सुनील पाली, डॉ कक्कड़, डॉ संजय गांधी, सुनील अरोड़ा, विवेक जैन, महेश अरोड़ा, अतुल एरन, जसबीर नय्यर,राजीव वाधवा, संजीव सरीन,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।