logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऋषिकेश में तेज रफ्तार कार पर कार्रवाई, नशे की हालत में में युवक-युवती हिरासत

ऋषिकेश में तेज रफ्तार कार पर कार्रवाई, नशे की हालत में में युवक-युवती हिरासत में,,,,

खबर सार - मुनि की रेती पुलिस ने शराब के नशे में कार को तेज गति व रस ड्राइव करने वाले युवक और युवती को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में लेकर कार को सीज कर दिया।
शनिवार की देर रात कैलाश गेट चौकी पुलिस होली के त्यौहार की सुरक्षा के तहत चैकिंग अभियान चला रहे थे इस दौरान इको स्पोर्टस कार नंबर एच पी 69- 7501 ऋषिकेश की ओर से तेज गति से आती नजर आई, जिसे कैलाश गेट चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत ने रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवार युवक ने कार की गति को ओर बढ़ा दिया। जिसके बाद उपनिरीक्षक राजेंद्र रावत व प्रवीन रावत ने कार को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा। बावजूद उसके युवक- युवती नशे की हालत में पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता करने लगे। पुलिस ने युवक - युवती का मेडिकल करवा कर वाहन को सीज कर दिया।

वहीं चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि होली त्यौहार की सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

1
0 views

Comment