पूर्वांचल सभा का होली एवं परिवार मिलन समारोह पिंजौर में धूमधाम से संपन्न
॥ पूर्वांचल का एक ही नारा — आपस में हो भाईचारा ॥
पिंजौर। पूर्वांचल सभा द्वारा 28 फरवरी (शनिवार) की रात्रि को कोचर फार्म, कालका-पिंजौर रोड, पिंजौर में होली महोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लेकर उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
सभा अध्यक्ष विश्वम्भर पाठक ‘विश्वम’ ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा एवं बीजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल लांबा सहित एमसी संजीव कौशल, पवन कुमारी, विनय पाण्डेय, संदीप यादव (युवा प्रदेश उपाध्यक्ष), महिपाल चौसला, एमसी चरणप्रीत, एमसी कपिल गौड़, मंडल अध्यक्ष किशोरी शर्मा, हरीश मोंगा, भुवनजीत सिंह, पम्मी कोहली, रवि डोडा, मनीष कुमार, राकेश शर्मा व अमित कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भोजपुरी लोकगायक राज दीवाना, सतेंद्र गोस्वामी, नागेंद्र पाण्डेय एवं विश्वम पाठक द्वारा होली के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीत-संगीत और पारंपरिक होली उत्सव ने समां बांध दिया तथा उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए रात्रि भोज की व्यवस्था भी की गई।
अतिथियों का स्वागत सभा संयोजक मृणाल यादव, अमरीश कुमार, सुभाष मिश्रा, रोहित गुप्ता, अशोक बाल्यान एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित कालका, पिंजौर, पंचकूला एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अंजनी झा, अलख निरंजन चौबे, कमलेश पाण्डेय, पंकज तिवारी, राजेश सिंह, मनोज पाण्डेय, विनय जायसवाल, ध्रुव गुप्ता, हनुमान मिश्रा, रामायण चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।