logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प



सहसपुर : श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में सामाजिक संस्था भागता भारत व अक्षांश फाउंडेशन उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान व कैंपस कंपनी के सहयोग से विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी, जिसमें अलग - अलग वर्गों में दौड़ आयोजित की गयी, इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मंच प्रदान करना व नशे से दूर रखना है। प्रतियोगिता में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया व विजेताओं को मेडल व विभिन्न उपहार प्रदान किए गए, इस मौके पर कैंपस प्रोग्राम हेड अर्चना , विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वान , अक्षांश फाउंडेशन उत्तराखंड के निदेशक रियासत खान रियाज, भागता भारत संस्था से चंदन प्रसाद, अंकुर लखरा उपस्थित रहे ।

1
19 views

Comment