logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कासगंज में भाजपा जन कल्याण मंच का, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

कासगंज में भाजपा जन कल्याण मंच का, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

कासगंज में भाजपा जन कल्याण मंच का, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
कासगंज/बदायूं।
भाजपा जन कल्याण मंच द्वारा जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर विस्तार किया गया। कासगंज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री रवी शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारियां प्रदान कीं।
इस अवसर पर श्री मोहम्मद इरफान जी को समस्त उत्तर प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही श्री राजवीर बघेल को जनपद बदायूं का जिला महामंत्री तथा श्री मनोज कुमार को प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि निरंतर विस्तार की दिशा में अग्रसर है और नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जन कल्याण मंच का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री रवी शर्मा ने कहा कि मूल लक्ष्य समाज सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित में कार्य करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारियां में नई ऊर्जा और गति का संचार करेंगी, जिससे बदायूं सहित आसपास के जिलों में गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, जनक सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, जयवीर सिंह, मानपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार (जिला कोषाध्यक्ष), अशोक कुमार लोधी, मनीष चंद्र, मनोज कुमार कुशवाह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन विस्तार और जनकल्याण के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने का संकल्प

23
464 views

Comment