logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जासरवानी ग्राम के लोगों ने नशा मुक्ति के लिए की पहल



बनखेडी
ग्राम जासरवानी के लोगों ने दुर्गा चौक के चबूतरे पर एकत्रित होकर नशा मुक्त गांव बनाने के लिए बैठक की जिसमें गांव के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि देवीसिंह पटैल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सभी लोगों ने एकमत से निर्णय लिया की ग्राम में शराबबंदी हो। ग्राम में कोई शराब न बनायें। कोई भी व्यक्ति शराब पीकर रास्तों में नहीं घूमेगा। गांव में शराब पीकर अपशब्द नहीं कहेंगे। यदि कोई व्यक्ति शराब बेचते पकड़ा जाता हैं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जावें। ग्राम पंचायत सरपंच सहित बैठक में पूर्व सरपंच कल्याण सिंह ठाकुर,शादिक बेग, ग्राम कोटवार माखन सिंह मेहरा रामजी कुशवाहा शारदा बाई, नीलेश विलेज लाइफ वेलफेयर सोसायटी बनखेडी के अध्यक्ष भागीरथ कुशवाहा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष नागवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्राम के महिला पुरूष उपस्थित रहें

197
28216 views

Comment