logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धन बाबा भूमण शाह महाराज जी का भव्य भक्ति सत्संग – कपास मंडी सिरसा


सरदार न्यूज/परविंदर सिंह सिरसा, 01 मार्च 2026 (रविवार):
कपास मंडी, सिरसा में धन धन बाबा भूमण शाह महाराज जी के पावन भक्ति सत्संग, प्रवचन एवं सेवाओं का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग का लाभ उठाया।
इस पावन अवसर पर संत शिरोमणि बाबा हरिनाम दास जी (डेरा बाबा भूमण शाह जी मल्लेवाला) के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने नाम सिमरन, भजन-कीर्तन एवं सत्संग प्रवचन का रसास्वादन किया। बाबा जी ने अपने प्रवचनों में मानव जीवन की महत्ता, सेवा-भाव, सत्संग की शक्ति और प्रभु भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन साध-संगत सिरसा, आढ़ती एसोसिएशन सिरसा तथा पेस्टिसाइड एसोसिएशन सिरसा के संयुक्त सहयोग से किया गया। मंडी परिसर में सुंदर सजावट, पुष्प वर्षा और सेवा भाव ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।
अंत में विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित संगत ने बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाया।

0
0 views

Comment