भोपाल के जाटखेड़ी स्थित नमामि शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
भोपाल के जाटखेड़ी स्थित नमामि शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
भोपाल। राजधानी के जाटखेड़ी क्षेत्र स्थित नमामि शिव मंदिर, सागर पर्ल परिसर में होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण के साथ आयोजित किया गया। नमामि शिव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फाग उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भोलेनाथ के समक्ष फूलों की होली खेली और ढोलक व मंजीरों की मधुर ध्वनि पर फाग गीत गाते हुए नृत्य किया। वातावरण भक्ति और रंगों की उमंग से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समिति की सदस्य श्रीमती राधा शर्मा ने बताया कि नमामि शिव समिति द्वारा हर वर्ष फाग उत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें सागर पर्ल के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं। भजन-कीर्तन, फूलों की होली और सामूहिक मंगलकामनाओं के साथ यह आयोजन सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता है।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में पंडित पुष्पेंद्र तिवारी सहित राधा शर्मा, सीमा कौरव, सोनम, रश्मि कौरव, ममता गुप्ता, सपना, प्रीति, अर्चना, सरोज, दीप्ति, मीना, रेखा, मधु, शोभा, साधना, कुसुम, रोशनी, अंजू, पिंकी, सुरेखा, रागिनी, सीमा पाटीदार, नेमा, गीता चौहान, पुष्पा, उपमा, राजेश कुमारी एवं रजनी यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ होली मिलन समारोह का समापन हुआ।