होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, शांति समिति की बैठक सम्पन्न
संदेश :
वैमनस्यता भूल सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं होली, युवाओं को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करें : एसडीओ
भाईचारे के साथ शराबमुक्त त्योहार मनाएं, भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीपीओ
भड़काऊ एआई फोटो-वीडियो व सोशल मीडिया अफवाहों पर न करें प्रतिक्रिया : बीडीओ
बरही। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बरही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता एसडीओ जोहान टुडू एवं एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने की, जबकि संचालन पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने किया।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और एक स्वर में शांति व भाईचारे के साथ होली मनाने का संकल्प लिया।
एसडीओ ने पुरानी वैमनस्यता भूलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा युवाओं को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने की अपील की। एसडीपीओ ने शराबमुक्त होली मनाने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बीडीओ जयपाल महतो ने सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एआई फोटो-वीडियो व अफवाहों पर प्रतिक्रिया न देने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करें। बैठक के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शांतिपूर्ण होली मनाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रमुख मनोज रजक, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद, करियातपुर मनोज कुमार, सुरेंद्र रजक, अर्जुन साव, मो. कयूम, राजसिंह चौहान, कृष्णा यादव, परमेश्वर यादव, मो. ताबिश, डोमन पाण्डेय, मो. बेलाल, मुखिया विष्णुधारी महतो, मो. तौकीर रजा, हितेश राज, बद्री यादव, मो. तस्लीम, मो. सागिर, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष सिंह, राजबल्लभ यादव, हरेंद्र सिंह, रिजवान अली, गुलाम मुस्तफा, सागर चंद्रवंशी, सिकंदर कुमार, मुन्ना यादव तथा बरही थाना के संजय कुमार, सकलदेव पासवान, गणेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शांतिपूर्ण होली मनाने का संकल्प लिया।