logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली पर रोडवेज अलर्ट मोड में: 28 फरवरी से 9 मार्च तक स्पेशल बस सेवा, छुट्टियां रद्द

लखनऊ। राजधानी में होली के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष बस सेवाएं चलाने का फैसला किया है। लखनऊ मुख्यालय से साफ निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो और बढ़ती भीड़ को देखते हुए बसों का संचालन पूरी मजबूती और सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए। इन्हीं निर्देशों के तहत लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय खुद मैदान में उतरे और आलमबाग बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट, साफ-सफाई, सीटों की उपलब्धता, बसों में फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र जैसी जरूरी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। उनका स्पष्ट संदेश था कि होली के दौरान सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बसों में सफर कर रहे यात्रियों से सीधे बात की। खास तौर पर वृद्ध महिलाओं से स्वास्थ्य और यात्रा संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। चारबाग डिपो से लखनऊ-जयपुर रूट पर चलने वाली बस में भी यात्रियों से संवाद कर उनकी राय जानी। यात्रियों को टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए कहा गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

बस स्टेशन पर तैनात सुरक्षा गार्डों की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई। एससीएम कंपनी के गार्ड्स की नेम प्लेट, आईडी कार्ड और यूनिफॉर्म में कमी पाए जाने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कड़ी नाराजगी जताई। साफ निर्देश दिया गया कि गार्ड केवल सुरक्षा का काम करेंगे, उनसे किसी प्रकार का कार्यालयी दस्तावेजी कार्य नहीं लिया जाएगा। रजिस्टर चेकिंग के दौरान यह भी दर्ज किया गया कि ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए यह भी कहा कि 28 फरवरी से 9 मार्च की विशेष सेवा अवधि में जो कर्मचारी छुट्टी पर हैं, उनकी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द की जाएं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। साफ शब्दों में कहा गया कि त्योहार के समय सेवा में कोताही करने वालों पर कार्रवाई तय है।

मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, चारबाग डिपो के बनारसी राम और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ग्राउंड स्तर पर उतरकर निरीक्षण करने और यात्रियों से सीधे संवाद करने की इस कार्यशैली की लोगों ने खुलकर सराहना की। यात्रियों का कहना है कि लखनऊ को ऐसे ही सख्त और सक्रिय क्षेत्रीय प्रबंधक की जरूरत थी, जो दफ्तर से बाहर निकलकर व्यवस्था को खुद संभाले। होली से पहले अमरनाथ सहाय की सक्रियता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार रोडवेज प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

8
317 views

Comment