logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम ईंटो में पत्रकार होली मिलन एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन



ईंटों (जालौन)-
जिला जालौन के थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम ईंटो में ईंटो मीडिया टीम द्वारा पत्रकार होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में तहसील माधौगढ क्षेत्र के पत्रकारगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पत्रकारो के परिचय के साथ हुआ। उपस्थित पत्रकारों का चंदन लेपन कर स्वागत किया गया। पत्रकार विजय द्विवेदी अंजनी सोनी पवन यज्ञिक अमन नारायण अवस्थी राजा द्विवेदी प्रिंस द्विवेदी श्रीकांत तिवारी ने अपने विचार रखे। लवकुश लंबरदार ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। संचालन संजय गुप्ता ने किया। पुष्प वर्षा एवं गुलाल लगाकर सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। पत्रकारों को जलपान कराया गया। ईंटों मीडिया टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित पत्रकारों को प्रतिमा एवं अबीर गुलाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अशोक तिवारी विजय द्विवेदी अंजनी सोनी अनिल पांडे अविनाश तिवारी शिवम द्विवेदी अनिमेष आशुतोष राजा द्विवेदी राजेंद्र सेंगर भरत मिश्रा पवन वेदप्रकाश नारायण तिवारी संतोष कुमार अमन नारायण सौरभ शाहिद खां रजनीश ऋतिक कुमार मनीष अनुज दीपू शर्मा जावेद मंसूरी अनुरुद्ध विपिन कुशवाह सुरेंद्र परिहार अजीत उपाध्याय दीपक उदैनिया प्रिंस द्विवेदी डॉ विनोद कुमार महेंद्र कुमार मोनू शर्मा एवं ईंटों मीडिया टीम से लवकुश त्रिपाठी भोला पाठक गोपाल दुबे  पवन मुखिया नीलकमल आशीष तिवारी श्रीकांत मौजूद रहे।

89
1949 views

Comment